फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national anthem will sung by students and teachers everyday

उत्तराखंड के इस कॉलेज में देशभक्ति की अनोखी परंपरा शुरू, पढ़ेंगे तो करेंगे सलाम

Thu, 13 Jul 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Thu, 13 Jul 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
national anthem will sung by students and teachers everyday
college demo pic

कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति को लेकर एक अनोखी परंपरा शुरू की है। यह परंपरा स्टूडेंट्स के लिए रोजाना करना अनिवार्य है। वरना प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग महाविद्यालय प्रबंधन ने इस बार निर्णय लिया कि कॉलेज शुरू होने पर राष्ट्रगान और कॉलेज की छुट्टी के समय राष्ट्रगीत गाया जाएगा। 

महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, छात्र नेता सुनील कुमार, सूरज बिष्ट आदि ने ड्रेस कोड लागू करने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन बना रहेगा और बाहरी लोगों के महाविद्यालय में प्रवेश करने पर रोक लगेगी।

विज्ञापन

ये है कॉलेज में स्टूडेंट्स का ड्रेस कोड

national anthem will sung by students and teachers everyday
students

इस बार छात्रों के लिए ब्राउन पैंट और क्रीम कलर की शर्ट तथा छात्राओं के लिए ब्राउन कुर्ता और क्रीम कलर की सलवार और दुपट्टा तय किया गया है।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेसी घिल्डियाल ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं 17 जुलाई तक प्रवेश फार्म जमा कर सकते हैं।

18 और 19 जुलाई को मेरिट लिस्ट लग जाएगी और 20 जुलाई से प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। महाविद्यालय में कालेज शुरू होने के वक्त राष्ट्रगान गाया जाएगा, जबकि कालेज समाप्ति पर राष्ट्रगीत गाने का प्रावधान है। यही नहीं सभी छात्र छात्राओं को तय ड्रेस कोड में महाविद्यालय आना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed