फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nasa earth day competition

नासा में छाई उत्तराखंड की शिवानी

Fri, 18 Jul 2014 08:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 18 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
nasa earth day competition

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस पर चलाए गए अभियान में भारत से केवल एक छात्रा की तस्वीर नासा की वेबसाइट पर लगाई गई है।

विज्ञापन


हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज की बीएससी की छात्रा शिवानी मिश्र की एकमात्र प्रविष्टि के रूप में तस्वीर शामिल हुई है।

यह तस्वीर हिम्मतपुर तल्ला की थी जिसे नासा की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

113 देशों के लगभग 50,000 लोगों लिया था भाग

nasa earth day competition

नासा द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर नागरिकों से ‘पृथ्वी पर अभी आप कहां?’ प्रश्न के साथ आग्रह किया गया था कि अपने वातावरण के साथ अपनी तस्वीरें भेजकर पृथ्वी ग्रह को बचाने, संवारने के लिए एकजुटता दिखाएं।

सभी महाद्वीपों के 113 देशों के लगभग 50,000 लोगों ने इस अभियान में प्रतिभागिता की।

नासा के भू विज्ञान विभाग के उपनिदेशक पेज लूस ने आधिकारिक बयान में कहा कि हमारे इस अभियान को अंटार्कटिका से यमन, ग्रीनलैंड से ग्वाटेमाला, भारत-पाकिस्तान से पेरु तक हर इलाके के जागरूक व्यक्तियों ने अपना योगदान दिया, जो अत्यंत उत्साहजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा हृदयेश ने दी बधाई

nasa earth day competition

नासा द्वारा 100 देशों की प्रविष्टियों का एक वीडियो अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जिसमें भारत से एमबीपीजी कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी मिश्र की एकमात्र प्रविष्टि शामिल है।

अपने ग्रह को बचाने की मुहिम में शिवानी मिश्र के इस प्रयास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उपस्थिति के रूप में दर्ज किया गया।

छात्रा के पिता डॉ. संतोष मिश्र भी एमबी कॉलेज में हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

इस प्रयास के लिए शिवानी मिश्र को उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. गंगोत्री त्रिपाठी, एमबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीसी मेलकानी, डॉ. कमल पांडे, डॉ. एलपी वर्मा, डॉ. एपी सिंह, केडी परगांई, नरेंद्र सिजवाली आदि ने बधाई दी है।

वीडियो इस लिंक पर देखा जा सकता है
https://www.youtube.com/watch?v=lbtjx8XgDvs

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed