फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra singh negi honored at dehradun press club

नेगी दा ने मुख्यमंत्री के ऊपर फेंका गैरसैंण का सवाल

Sat, 24 Feb 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Feb 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
narendra singh negi honored at dehradun press club
narendra singh negi honored - फोटो : amar ujala

लोक गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की भावनाओं और पीड़ा को बयां करने वाले प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गैरसैंण को राजधानी बनाने का सवाल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऊपर ही फेंक दिया।

विज्ञापन


कहा-मैं तो हमेशा से ही गैरसैंण के पक्ष में रहा हूं। राज्य आंदोलन के समय उत्तराखंड के लोगों की यही भावना थी कि गैरसैंण राज्य की राजधानी बने। न जाने सरकारों की मंशा क्या है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के जनता दर्शन हॉल में ‘होरी ऐगे’ वीडियो गीत के लांचिंग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी से गैरसैंण को राजधानी बनाने का सवाल पूछा गया। उनके बगल में ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बैठे थे। नरेंद्र सिंह नेगी ने गैरसैंण के सवाल को मुख्यमंत्री के ऊपर फेंका दिया।
विज्ञापन


बकौल नरेंद्र सिंह नेगी-मैं हमेशा से ही गैरसैंण का पक्षधर रहा हूं। राज्य आंदोलन के पीछे भी लोगों की यही भावना थी कि पहाड़ का विकास होगा और इसके लिए गैरसैंण को प्रदेश की राजधानी बनाई जाए। गैरसैंण गढ़वाल और कुमाऊं दोनों के बीच में है, लेकिन गैरसैंण को राजधानी बनाने के पीछे सरकारों की मंशा न जाने क्या है। मुख्यमंत्री की ओर से इशारा करते हुए नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गैरसैंण के बारे में बेहतर जवाब ये दे सकते हैं। इनसे ही यह सवाल पूूछा जाए तो ज्यादा सही होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने गैरसैंण मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed