फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra singh bisht chairman of uttarakhand public service commission.

उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष

Thu, 29 Dec 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Dec 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
narendra singh bisht chairman of uttarakhand public service commission.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : logo

राज्य लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की फाइल पर बुधवार को राजभवन ने मुहर लगा दी। नरेंद्र सिंह बिष्ट को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बिष्ट आयोग के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। उनका कार्यकाल एक साल रहेगा।

विज्ञापन


वर्तमान अध्यक्ष डीपी जोशी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बिष्ट के अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुई सीट पर कृष्णदत्त भट्ट को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया है। भट्ट प्रमुख सचिव विधायी और न्याय रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के लिए राज्य सरकार की ओर से एक नाम प्रस्तावित करके फाइल राजभवन भेजी गई थी, लेकिन बीते शुक्रवार को यह फाइल इस आपत्ति के साथ राजभवन से वापस लौट आई कि अध्यक्ष के लिए एक नाम ही क्यों भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

narendra singh bisht chairman of uttarakhand public service commission.
गवर्नर केके पॉल - फोटो : file photo

राजभवन ने यह भी पूछा कि आयोग में पहले से चार अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद हैं, तो फिर एक नाम भेजने का क्या औचित्य है। फाइल वापसी की बाद आयोग के सदस्य मुख्य सचिव और फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मिले। सभी ने एक सुर में अध्यक्ष के लिए केवल एक व्यक्ति के नाम की पैरवी की।

इसके बाद पैनल भेजने का फैसला किया गया जिसमें वरिष्ठ सदस्यों को भी रखने का सरकार से अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंगलवार को फाइल दोबारा राजभवन भेजी गई।

इसमें अध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह बिष्ट समेत दो नाम और एक नाम सदस्य के लिए रखा गया था। बुधवार को राजभवन ने बिष्ट के नाम पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed