फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra Modi Birthday photo exhibition in dehradun

Narendra Modi Birthday: यहां तस्वीरों में उकेरा पीएम मोदी का जीवन, उत्तराखंड सीएम ने किया शुभारंभ

Tue, 17 Sep 2019 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Sep 2019 02:01 PM IST
सार

  • सांसद भट्ट ने दी राज ऋषि की संज्ञा, सीएम ने भी किया गुणगान
  • फोटो प्रदर्शनी और लघु फिल्म रही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

विज्ञापन
Narendra Modi Birthday photo exhibition in dehradun
केदारनाथ गुफा में ध्यानरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिवस पर भाजपा ने अनूठे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय में उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक कौशल और उपलब्धियों को साझा किया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने पीएम मोदी के सेवा भाव के व्यक्तित्व को राज ऋषि की संज्ञा दे डाली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मोदी के राजनीतिक जीवन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दीपक दिखाने के बराबर है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम का उत्तराखंड से विशेष स्नेह है। हमारी छोटी सी मांग को पूरा करने के लिए वे भरपूर प्रयास करते हैं। प्रदेश में आलवेदर रोड, रेल लाइन और एयर कनेक्टिविटी उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि सरकार पीएम मोदी के मूल मंत्र के आधार पर जनता से किए वायदे को पूरा कर रही है और भ्रष्टाचार उन्मूलन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बुधवार को उनकी सरकार को ढाई वर्ष हो जाएंगे। इस अवधि में उनकी सरकार ने केंद्र की नीतियों को लागू करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 इससे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी के चित्रों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम के जीवन पर आधारित एक लघु चलचित्र का भी प्रदर्शन हुआ। फिल्म में उनके बचपन से लेकर पीएम बनने तक की यात्रा को दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी पुनीत मित्तल ने किया। प्रदेश महामंत्री खजान दास ने भी पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनकी दीर्घ आयु की कामना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद को लगा धक्का तो बोली ‘नानसेंस’

चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद जब मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष आगे बढ़े तो उनके पीछे टिहरी की सांसद मालाराज्य लक्ष्मी भी थीं। पीछे की भीड़ से हल्का धक्का लगा तो सांसद असहज हो गई। नाराज सांसद की जुबां से निकला ‘व्हाट् इज दिस नानसेंस’। सोशल मीडिया में उनकी नाराजगी का ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ। जब वे नाराजगी जता रही थीं, तब उनके पीछे भाजपा विधायक गणेश जोशी अन्य नेता खड़े थे।

प्रदर्शनी में दिखा पीएम का उत्तराखंड से खास लगाव
प्रदेश कार्यालय परिसर में पीएम मोदी की उपलब्धियों को अभिव्यक्त करते 75 चित्रों की एक प्रदर्शनी पर लगी। प्रदर्शनी में पीएम की केदारनाथ यात्रा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और इन्वेस्टर्स समिट से जुड़े चित्र भी दर्शाए गए। ये चित्र पीएम के उत्तराखंड से खास लगाव को दर्शा रहे थे। प्रदर्शनी को तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में एक कार्यकर्ता से कुशल संगठनकर्ता की कहानी है तो दूसरे भाग में प्रधानमंत्री की भूमिका में हासिल की गई उपलब्धियों को दर्शाते चित्र हैं। तीसरे भाग में बदल रहा गांव संवर रहा जीवन, स्टार्ट अप इंडिया, पावर फुल सीएम सरीखे शीर्षकों के जरिये मोदी के व्यक्तित्व के अलग-अलग गुणों को दर्शाया गया है।
 
सांसद, मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंत्री, सांसद विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, सांसद माला राज्यलक्ष्मी, पदमश्री बसंती देवी, विधायक विनोद चमोली, गमेश जोशी, पुष्कर सिंह काला, कुलदीप कुमार, डॉ. देवेंद्र भसीन, विश्वास डाबर, विनय गोयल, ऊर्बादत्त भट्ट, संजीव वर्मा, अजेंद्र अजय समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की।
  
हल्द्वानी में भी लगेगी प्रदर्शनी
 प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर हल्द्वानी में बुधवार को प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट करेंगे। देहरादून में प्रदर्शनी तीन दिन लोगों के लिए खुली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed