फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda raj jat yatra start on monday

14 साल बाद शिव से मिलने चली मां नंदा देवी

Mon, 18 Aug 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Aug 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
nanda raj jat yatra start on monday

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार आयोजित हो रही मां नंदा देवी राजजात यात्रा सोमवार सुबह 11:35 बजे शुरू हो गई।

विज्ञापन


नंदा राजजात के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी पहुंचे। इस दौरान वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश, अनुसूया प्रसाद मैखुरी और बदरीनाथ के विधायक मौजूद रहे।

नौटी में सोमवार को सुबह 8 बजे से मां नंदा की पूजा-अर्चना शुरू हुई। जहां चौसिंगा खाडू और मां नंदा की मूर्ति की पूजा की गई। मां की भक्ति में लीन भक्तों ने देवनृत्य भी किया।
विज्ञापन


14 साल बाद मां नंदा को मायके से विदा करके उनके ससुराल शिवधाम पहुंचाने की इस यात्रा में लोगों के दिलों में आस्था और उल्लास हिलोरें ले रहा है।

यात्रा पहले भी दो बार स्थगित हो चुकी है। ऐसे में इस बार यात्रा आयोजक किसी भी हाल में यात्रा को स्थगित होने देना नहीं चाहते।

20 पड़ावों से होकर 280 किमी गुजरेगी यात्रा

nanda raj jat yatra start on monday

नंदाधाम नौटी से सोमवार को सुबह 11:40 बजे विधि विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रीनंदा राजजात (यात्रा) प्रस्‍थान करेगी। 20 दिवसीय हिमालयी महाकुंभ में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग रविवार की देर शाम तक नौटी पहुंच चुके थे।

280 किमी लंबी यह यात्रा एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा है, जो 20 पड़ावों से होकर गुजरेगी।

नौटी की इष्ट देवी उफराईं है, पर गांव के बीचोंबीच स्थित नंदा के मंदिर में खासी चहल-पहल है। वर्ष 2000 में जात आधिकारिक रूप से कांसुवा से शुरू हुई थी। 1987 में भी यात्रा कांसुवा से शुरू हुई थी।

कांसुवा की जगह इस बार नौटी से शुरू

nanda raj jat yatra start on monday

इस बार यात्रा नौटी से शुरू करने की कोई खास वजह नहीं बताई गई है। यात्रा की रस्में पारंपरिक ही हैं, उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। कांसुवा से चौसिंग्या खाडू नौटी लाया गया है।

सोमवार को यह खाडू ईड़ा बधाणी के लिए रवाना होगा। मान्यता है कि मां नंदा जब अपने ससुराल के लिए निकलीं तो इस गांव के लोगों ने मां का खूब स्वागत किया था तब से नंदा की जात ईड़ा बधाणी जरूर जाती है।

पर दूर से सीधी और सरल दिखने वाली जात स्थानीय स्तर पर उतनी ही उलझी हु़ई है। परंपरा के बीच में नई परंपराएं भी गढ़ी जा रही हैं। नौटी से यात्रा का श्रीगणेश इसी का सबब है।

विज्ञापन

नौटी में यात्रा के लिए उमड़ी भीड़

nanda raj jat yatra start on monday

कांसुवा से खाडू रविवार को ही नौटी लाया गया। स्थानीय स्तर पर भादौं (भाद्र पक्ष) का पहला दिन और संग्रांद (संक्रांति) है। इसे शुभ कार्य के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

ऐसे में यात्रा रविवार से ही शुरू हो जानी चाहिए थी। दो गते भादौं से यात्रा शुरू होने को गांव के ही कुछ लोग ‘अच्छा’ नहीं मान रहे हैं, पर यात्रा अपने धार्मिक अनुष्ठान के साथ जारी है।

मां नंदा को विदा करने की इस जात का गांव से गहरा नाता है। ऐसा दिख भी रहा है। 175 परिवार वाले नौटी गांव में करीब सौ परिवार ही गांव में रहते हैं, पर जात के लिए बाकी के परिवार वापस गांव पहुंच रहे हैं।

नौटी में चहल-पहल खासी बढ़ गई है। गाड़ियों का तांता लग चुका है। रविवार की शाम नौटी में सड़क पर जाम की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed