फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nanakmatta Baba Tarsem Singh Murder Lookout notice issued against murderers reward may be increased

Baba Tarsem Singh Murder: हत्यारोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, बढ़ाया जा सकता है इनाम

Sun, 31 Mar 2024 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2024 09:15 PM IST
सार

Nanakmatta Baba Tarsem Singh Murder Case: बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने के बाद दोनों शूटर सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह पीलीभीत से होकर भागे थे। पुलिस लगातार दोनों की तलाश में यूपी से पंजाब तक दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Nanakmatta Baba Tarsem Singh Murder Lookout notice issued against murderers reward may be increased
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर फरार हुए दोनों शूटर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस शूटरों को पकड़ने के लिए विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ ही रामपुर जिले के कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शूटरों पर इनाम रखने के बाद अब उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने के बाद दोनों शूटर सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह पीलीभीत से होकर भागे थे। पुलिस लगातार दोनों की तलाश में यूपी से पंजाब तक दबिश दे रही है। सर्बजीत के सोशल मीडिया एकाउंट से उनके ढाका पहुंचने की पोस्ट चर्चा में है। यह पोस्ट जानबूझकर पुलिस को गुमराह करने को की गई या फिर वे सही में ढाका पहुंच गए हैं यह जांच का विषय है। दोनों का इतनी जल्दी ढाका पहुंचना गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन


सूटकेस में मिली लाश: लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, देहरादून के जंगल में ठिकाने लगाया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस की मदद से तरनतारन में सर्बजीत के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। उसके परिजन और सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है। जिले के विभिन्न जगहों के अलावा सीमा के लगे यूपी क्षेत्र से कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस मानने के लिए तैयार नहीं है कि दोनों शूटर इतनी जल्दी ढाका पहुंच गए हैं। इसे शूटरों का पुलिस को गुमराह करने का हथकंडा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों शूटरों के पासपोर्ट नहीं बने हैं।

कनाडा से भी हो सकता है सर्बजीत का लिंक
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल शूटरों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से यह हत्याकांड हुआ है, वो बिना स्थानीय मदद के संभव नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सर्बजीत का सोशल मीडिया एकाउंट एक जगह से संचालित नहीं है। कनाडा से भी सोशल मीडिया एकाउंट का लिंक जुड़ रहा है। हालांकि, अभी इसको लेकर पुलिस ज्यादा कुछ बताने से बच रही है।  

यह था मामला
नानकमत्ता में 28 मार्च की सुबह दो बाइक सवारों ने कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी तरनतारन पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह और बिलासपसुर निवासी अमरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है। नानकमत्ता में भी पुलिस सराय इंचार्ज, सेवादार व कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अभी तक दोनों हत्यारोपियों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है। 

बढ़ाया जा सकता है इनाम
बाबा तरसेम सिंह के हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि इसे जल्द ही बढ़ाया जा सकता है।

अपराधी का सोशल मीडिया एकाउंट बाहर से ऑपरेट हो रहा है। अलग-अलग जगहों पर मौजूद अपराधियों के सहयोग एकाउंट संचालित कर रहे हैं। पुलिस सोशल मीडिया के बजाय टेक्निकल इनपुट, मैनुअल और दूसरे तरीकों से अपराधियों को ट्रैक करती है। अपराधियों पर इनाम रखा गया है और लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। नेपाल का बॉर्डर सील है। एसएसबी, आईबी सहित एजेंसियों को अपराधियों के बारे में जानकारी दी गई है। 
- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed