फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   nana does misdeeds with a minor, girl pregnant

शर्मनाकः नाबालिग के साथ नाना ने किया दुष्कर्म, किशोरी गर्भवती हुई तो खुला मामला

Wed, 18 Dec 2019 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Dec 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
nana does misdeeds with a minor, girl pregnant
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

अल्मोड़ा की तहसील सोमेश्वर के अंतर्गत एक गांव की किशोरी के साथ उसके रिश्ते के नाना द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को महिला अस्पताल में जांच कराने ीपर किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि पर मामला खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किशोरी के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। किशोरी भी वहां अपने माता-पिता के साथ ही रहती थी। बीते दिनों उसे पीलिया हो गया। पीलिया को झड़ाने के लिए परिजनों ने उसे करीब एक माह पहले गांव भेज दिया था। पिछले कुछ दिनों से उसका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। मंगलवार को उसकी रिश्ते की मौसी उसे महिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन


वहां जांच में उसके सात माह के गर्भ की पुष्टि हुई। जब डॉक्टरों ने उसे यह बात बताई तो किशोरी रोने लगी। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली में रहने वाले उसके रिश्ते के नाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में उसे घर भेज दिया गया। इधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि अभी तक परिजनों अथवा किशोरी की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर पर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का आरोप

काशीपुर में एक महिला ने प्रापर्टी डीलर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। तहरीर पर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने आरोपी प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने कहा कि कुंडेश्वरी निवासी राकेश नेगी प्रापर्टी डीलर है।

पति के नौकरी में होने के कारण वह अपने बच्चों के साथ घर में रहती है। अक्तूबर 2019 में पंचायत चुनाव के दौरान राकेश एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए उसके घर आया था। उसके बाद वह अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कराने के लिए उसके घर आने लगा। 15 अक्तूबर को उसके बच्चे बाहर गए थे।

इस दौरान राकेश ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। उसने सोशल मीडिया पर फोटो डालने की धमकी देकर उसे चुप करा लिया। इसके बाद वह उससे रुपयों की मांग करने लगा। एक बार वह उससे पांच हजार रुपये भी ले गया। अब वह और उसकी पत्नी मोटी रकम की मांग करते हुए उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
 
बदनामी के डर से उसने अपने रिश्तेदारों को जानकारी देते हुए आत्महत्या करने की बात कही। इस पर रिश्तेदारों ने उसे पुलिस में रिपोर्ट कराने की सलाह दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और विवेचना एसआई सुप्रिया नेगी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed