फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   namami gange launching from haridwar

पाप का प्रायश्चित है 'नमामि गंगे' योजना: उमा भारती

Thu, 07 Jul 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jul 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
namami gange launching from haridwar
namami gange launching - फोटो : amar ujala

अभी तक कागजों और ‌निरीक्षण के दौर से गुजर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन नमा‌मि गंगे की लॉंचिंग तीर्थनगरी हरिद्वार से हो गई। हरिद्वार में नितिन गडकरी और उमा भारती ने नमामि गंगे के तहत 43 योजनाओं की शुरूआत की।

विज्ञापन


नमामि गंगे की शुरुआत के साथ केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि हम ये योजना लांच करके मां गंगा पर अहसान नहीं कर रहे हैं, बल्कि पाप का प्रायश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मां गंगा को ये छोटी सी भेंट दी जा रही है।
विज्ञापन


लॉंचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उमा भारती का स्वागत किया। नमा‌मि गंगे की लॉंचिंग के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती और शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता, स्वामी य‌तीश्वरानंद, प्रेमचंद अग्रवाल, विजय बर्थवाल, चंदर शेखर भट्टेवाले, महा मंडलेश्वर ‌हरि चेतनानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर मनोज गर्ग, अमन शर्मा, संजय चतुर्वेदी मौजूद रहे।

गुरुवार को पूरे देश में गंगा की निर्मलता से जुड़ी 208 योजनाओं का अलग-अलग स्थानों पर शिलान्यास और लोकार्पण होगा।हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां हरिद्वार और ऋषिकेश से जुड़ी करीब 43 योजनाओं की शुरुआत की गई।

चार तरह के कार्य करके गंगा को स्वच्छ बनाया जाना है

namami gange launching from haridwar
हरिद्वार अर्द्ध कुंभ

समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड में कार्य करने वाली संस्था वेबकोस की ओर से किया जा रहा है। नेशल मिशन फॉर गंगा के निदेशक प्रवीण कुमार और समन्वयक संजय चतुर्वेदी ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत चार तरह के कार्य करके गंगा को स्वच्छ बनाया जाना है।

इनमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज नेटवर्क विकसित करना, गंगा के किनारे घाट बनाना और शवदाह गृह बनाया जाना शामिल है।

हरिद्वार के हिस्से में फिलहाल सिर्फ शमशानघाट
नमामि गंगे के तहत आज होने वाले समारोह में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उनमें हरिद्वार के हिस्से में अभी कोई खास योजना नहीं आई है। एक स्नान घाट के अलावा छह श्मशानघाट बनाए जा रहे हैं।

गंदे नालों का भी शीघ्र होगा निस्तारण
हरिद्वार में गंगा को सबसे ज्यादा गंदे नाले प्रदूषित कर रहे हैं। उत्तरी हरिद्वार से पुल जटवाड़ा तक कुल आठ बड़े नालों के साथ ही कई छोटे नाले भी गंगा में गिर रहे हैं। योजना के पहले चरण में इन गंदे नालों का ट्रीटमेंट किया जाना फिलहाल शामिल नहीं है। निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि अगले चरण में नालों को गंगा में गिरने से बचाने की भी योजना है। 

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed