मुझे हटाने वाले पहले अपनी जगह तलाश लें: नैथानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि अमृता रावत को मंत्रिमंडल से हटाना कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। हां, पीडीएफ शुरूआत से ही दिनेश धनै को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग कर रहा था, जो अब पूरी हुई।
कैबिनेट मंत्री मंत्री नैथानी ने कहा कि पीडीएफ पर दबाव की राजनीति करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि हम शुरुआत से ही राज्य के विकास के लिए सुझाव की राजनीति कर रहे हैं।
पीडीएफ कुर्बानी देने को तैयार
पीडीएफ का उद्देश्य उत्तराखंड की जनता को स्थिर सरकार देना है और इसमें शामिल सभी सदस्य कांग्रेस सरकार के साथ हैं।
अमृता रावत को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद अब उन्हें हटाने की अटकलों और कुछ कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर मंत्री बोले कि राज्य हित में पीडीएफ हर कुर्बानी देने को तैयार है, लेकिन जो उन्हें हटाने की बात कह रहे हैं, वे पहले अपनी जगह सुनिश्चित कर लें।
सरकार कर रही बेहतर काम
काबीना मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बेहतर काम कर रही है। आपदा के बुरे हालात से उबर कर चार धाम यात्रा शुरू कराना इसका उदाहरण है।
जून 2013 की आपदा के बाद पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे पेयजल मंत्री ने कहा कि पेयजल व्यवस्था चाक चौबंद कराने के लिए शासन स्तर से प्रयास किए गए हैं, अब भी शेष कमियों को दूर कराया जा रहा है।
जनता को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।