फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: Tiger killed Mentally deranged youth near Mohan

Nainital: रामनगर में हाईवे पर विक्षिप्त को बाघ ने बनाया निवाला, खोजबीन के दौरान जंगल में मिले कपड़े

Tue, 13 Dec 2022 02:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Dec 2022 02:19 PM IST
सार

घटना की जानकारी राहगीरों ने वन कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम रात में विक्षिप्त की तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोक दिया था। आज फिर से विक्षिप्त की खोज की जा रही है।

विज्ञापन
Nainital News: Tiger killed Mentally deranged youth near Mohan
खोजबीन के दौरान मिले विक्षिप्त के कपड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के रामनगर में हाईवे पर सोमवार रात बाघ ने एक विक्षिप्त को शिकार बना लिया। रात से ही वन कर्मियों की टीम विक्षिप्त की तलाश में जुटी है।  जानकारी के अनुसार, धनगढ़ी नाले से मोहन की ओर कुछ दूरी पर सोमवार की रात 7:30 बजे के आस पास एक बाघ ने सड़क किनारे एक विक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गया।

विज्ञापन


Badrinath Highway: तोता घाटी में खाई की ओर लटकी कार से नीचे गिरा चालक, SDRF ने बरामद किया शव
विज्ञापन


इसकी जानकारी राहगीरों ने वन कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम रात में विक्षिप्त की तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोक दिया। वहीं, आज सुबह से ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज, रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के वन कर्मियों के साथ जंगल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि तलाशी के दौरान विक्षिप्त के कपड़े मिल चुके हैं, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। फिलहाल तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed