उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने नैनी-दून जनशताब्दी का समय बदलने के दिए निर्देश, ये है नई टाइमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने काठगोदाम से देहरादून के लिए चलने वाली नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस की समय सारणी बदले के लिए रेलवे को निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेशानुसार ट्रेन काठगोदाम से देहरादून के लिए शाम 5 बजे और देहरादून से काठगोदाम के लिए सुबह 5 बजे रवाना की जाए। इसके साथ ही नैनी दून जनशताब्दी को रविवार के दिन भी चालू करने के आदेश दिए है।
बता दें कि, अधिवक्ता पंकज मिगलानी ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें काठगोदाम व देहरादून के रेलवे स्टेशनों की बहुत खराब दुर्दशा का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा था कि प्लेट फार्म गंदगी से भरा पड़ा है।
सफाई का इंतजाम नहीं है। रेलवे कोच भी गंदगी से भरे पड़े है। कोचों में खाने व सोने की उचित व्यवस्था भी नही है। याचिकाकर्ता का कहना था कि, यह हाई कोर्ट व राजधानी को जोड़ने वाला मुख्य साधन है।
इतना है किराया
अधिकतर लोग अपने कामों के लिए हाई कोर्ट व राजधानी आते-जाते है, लेकिन रेल का समय ठीक नहीं होने के कारण अधिकांश समय यात्रा में व्यतीत हो जाता है। जिससे वे समय से कोर्ट नहीं पहुंप पाते हैं।
बता दें कि, गत 25 अगस्त को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस को विडियो कांफेंसिंग के जरिए रवाना किया था। इस ट्रेन में वॉल्वो बस के टिकट की कीमत के मुकाबले आधी कीमत में देहरादून तक का एसी चेयर कार में सफर कर सकते हैं।
वॉल्वो बस का टिकट 1200, एसी का 716 रुपये किराया है जबकि ट्रेन में 555 रुपये में एसी में दून पहुंच जाएंगे। यानी बस के मुकाबले आधा ही किराया लगेगा। ट्रेन का देहरादून तक का एसी चेयर कार का किराया 555 रुपये, नॉन एसी चेयर कार का 165 रुपये है।