फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nainital High court hearing on 200 crore rupees marriage in auli

उत्तराखंडः औली में शाही शादी से पर्यावरण को हुए नुकसान के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई  24 को

Mon, 10 Feb 2020 08:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Feb 2020 08:02 PM IST
सार

  • हाईकोर्ट ने पूर्व में सरकार से पूछा था कितनी क्षति हुई

विज्ञापन
Nainital High court hearing on 200 crore rupees marriage in auli
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हाईकोर्ट ने चमोली जिले के औली बुग्याल में हुई सबसे बड़ी और शाही शादी के दौरान पर्यावरण को  हुए नुकसान के मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तिथि नियत की है। पूर्व में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान सरकार से पूछा था कि पर्यावरण को कितना नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया एवं न्यायमूर्ति एनएस धनिक की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। काशीपुर निवासी अधिवक्ता रक्षित जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उत्तराखंड के औली बुग्याल में 18 से 22 जून, 2019 में करीब चार सौ करोड़ रुपये से गुप्ता बन्धुओं के बेटों की शादी का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

200 हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था की गई थी

शाही शादी में मेहमानों को लाने ले जाने के लिए करीब 200 हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था की गई और इन हेलीकॉप्टरों से पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ। याचिका में पूर्व में भी कहा गया था कि इस शादी से बुग्यालों और क्षेत्र में रहने वाले जंगली जानवरों को भी खतरा होगा।

याचिकाकर्ता का कहना था कि राज्य सरकार द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट की एकलपीठ की ओर से  दिए गए पूर्व के उस आदेश की अनदेखी की जा रही है, जिसमें कोर्ट ने बुग्यालों आदि में किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया था। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed