{"_id":"5b067ca94f1c1bd8408b7968","slug":"nainital-high-court-body-election-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार के जवाब के बाद निकाय चुनाव तिथि का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार के जवाब के बाद निकाय चुनाव तिथि का रास्ता साफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार के जवाब के बाद निकाय चुनाव तिथि का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखण्ड सरकार ने निकाय चुनाव तिथी सम्बन्धी याचिका में उच्च न्यायालय को गुरुवार को अवगत कराया कि बीती 23 तारीख को शहरी विकास मंत्री और राज्य निर्वाचन आयुक्त की मौजूदगी में एक बैठक हुई थी।
विज्ञापन
बैठक में ये तय हुआ था कि सरकार आगामी 27 तारीख तक परिसीमन और आरक्षण से संबंधित अंतिम अधिसूचना आयोग को सौंप देगी।
उसके बाद चुनाव आयोग 35 से 40 दिनों के भीतर चुनाव कराना सुनिश्चित करेगा। इसके बाद न्यायमूर्ती सुधांशू धूलिया की एकलपीठ ने याचिका को अंतिम रूप से निस्तारित कर दिया है। अब आरक्षण सम्बन्धी याचिका पर 30 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन