Nainital Crime: खेत में मेढ़ को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, फावड़े से हमले में महिला की मौत
रामनगर के बांसीटीला निवासी महिला का पड़ोसी से खेत में मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल के रामनगर में खेत में मेढ़ के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसी विवाद में एक पक्ष ने महिला समेत उसके दो बेटों पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे घायल हो गए। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के बांसीटीला निवासी 52 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय ऋषिपाल का पड़ोसी हरपाल सिंह से खेत में मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि हरपाल सिंह व उसके पुत्रों ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर दिया।
Haridwar News: नशे में ड्यूटी करने वाले और अनुपस्थित मिलने पर चार पुलिस कर्मी सस्पेंड
इस दौरान बीच बचाव में आए महिला के बेटे चंद्रशेखर व भूपेंद्र पर भी फावड़े से वार कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पार्वती देवी की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आपसी विवाद में महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच पड़ताल कर रही है।