फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagrasu Gurudwara Dispute CM Dhami says pilgrims convenience is top priority avoid rumors

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: सीएम धामी बोले-ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं जिससे धर्म व आस्था को ठेस पहुंचे

Tue, 23 Jun 2026 04:00 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 23 Jun 2026 04:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों से अपील की कि वे समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास न करें।

विज्ञापन
Nagrasu Gurudwara Dispute CM Dhami says pilgrims convenience is top priority avoid rumors
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे सभी धार्मिक स्थल आस्था, श्रद्धा और प्रेरणा के केंद्र हैं, जहां से समाज को सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। राज्य सरकार का स्पष्ट रुख है कि देवभूमि उत्तराखंड में ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे किसी धर्म व आस्था को ठेस या नुकसान पहुंचे। संवाद, सद्भाव व सौहार्दपूर्ण वातावरण के माध्यम से ही सभी समस्याओं का समाधान संभव है।

विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों का देवभूमि में स्वागत है। उत्तराखंड आस्था, संस्कृति व प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अपील है कि वे देवभूमि उत्तराखंड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों से अपील है कि वे समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास न करें। भ्रामक व भड़काऊ खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: पंजाब से आए जत्थे के साथ वार्ता रही सार्थक, चौथे दिन नीचे आए सभी निहंग

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग व नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए सरकार, प्रशासन व पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सभी तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में चारधाम यात्रा के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा भी सुचारु रूप से संचालित हो रही है। चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार अधिक दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में सिख गुरुओं की ओर से स्थापित तीन प्रमुख पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब व नानकमत्ता साहिब स्थित हैं, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सभी का सम्मान करना देवभूमि की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। अतिथि देवो भवः की भावना के अनुरूप यहां आने वाले सभी लोगों का स्वागत व सत्कार किया जाता है।

बैठक में बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव आरके सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी व अपर सचिव तृप्ति भट्ट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed