फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagin took revenge death of Naag in uttarakhand

जेसीबी में फंसकर कटा कोबरा, बदला लेने आई नागिन ने ऐसे तान दिया फन कि मजदूर का कलेजा मुंह में आ गया

Mon, 19 Mar 2018 07:29 AM IST
आरडी खान/अमर उजाला/ काशीपुर
आरडी खान/अमर उजाला/ काशीपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
Nagin took revenge death of Naag in uttarakhand
nagin
पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे पर पुलिया के निर्माण के लिए मिट्टी का खदान करते समय एक कोबरा नाग जेसीबी के पंजे में फंसकर कट गया, लेकिन तभी बदला लेने पहुंची नागिन जो किया उसे देखकर मजदूर का कलेजा मुंह में आ गया।
विज्ञापन


 कोबरा की मौत देखकर प्रतिशोध में फनफनाई नागिन ने  जेसीबी पर कब्जा कर लिया। सामने साक्षात मौत देख जेसीबी चालक व साथ बैठे मजदूर का कलेजा मुंह में आ गया। दोनों ने किसी तरह जेसीबी से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


24 घंटे तक नागिन वहीं बैठी फुंकारती रही। इस दौरान वहां तमाशबीनों का जमावड़ा लगा रहा। ठाकुरद्वारा से बुलाये गए सपेरे ने काफी  मशक्कत के बाद नागिन को अपने वश में किया। ढकिया गुलाबों से आगे कुछ मीटर की दूरी पर ग्राम रायपुरखुर्द में एनएच वाईपास मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां एक पुलिया का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए जेसीबी से मिट्टी के खदान का कार्य किया जा रहा है। ग्राम बांसखेड़ा के पूर्व प्रधान रियासत अली की जेसीबी मशीन इस कार्य में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने मंडरा रही थी मौत

Nagin took revenge death of Naag in uttarakhand
nagin
शुक्रवार की दोपहर मिट्टी का खदान करते समय नहर पटरी से कई सांप व गोये आदि निकले। इसी बीच जेसीबी के पंजे में फंसकर एक पांच फुट का कोबरा कट गया। चालक थाना ठाकुरद्वारा ग्राम करनपुर डिलारी निवासी वेदप्रकाश ने मरे हुए नाग को एक ओर नहर किनारे डाल दिया।

इसके बाद वह जेसीबी पर बैठकर खाना खाने की तैयारी करने लगा। उसने रोटी का पहला टुकड़ा ही तोड़ा था कि अचानक उसकी आंखों के सामने मौत मंडरा गई। महज दो हाथ की दूरी पर नागिन फन फैलाये जेसीबी पर तनतनाये खड़ी थी। गुस्साई नागिन हमलाकर पाती, इससे पहले ही वेदप्रकाश ने जेसीबी से कूद लगा दी। साथ ही जेसीबी पर बैठा श्रमिक भी कूद पड़ा।

नागिन की दहशत से कुछ देर उनकी सांसे अनियंत्रित रही। उन्होंने इस बात की जानकारी राह चलते लोगों को दी। यह खबर आस-पास के गांवो तक फैल गई। देखते ही देखते वहां तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने जेसीबी पर ईंट पत्थर फेंककर नागिन को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।

 

कई सपेरे बुलाए पर नागिन की फुंकार के चलते कोई नहीं पकड़ पाया

Nagin took revenge death of Naag in uttarakhand
nagin

जेसीबी स्वामी रियासत ने शिवलालपुर, काशीपुर व रामनगर से सपेरों को बुलवाया, लेकिन नागिन की फुंकार के चलते कोई उसे पकड़ने का साहस नहीं जुटा सका। शनिवार को दोपहर बाद जनपद मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम करनपुर डिलारी निवासी किशन पुत्र राम सिंह नागिन को पकड़ने पहुंचा।

करीब डेढ़ घंटे तक आंख मिचौली करने के बाद किशन ने नागिन को कब्जे में कर लिया। उसने बताया कि जेसीबी से कटा कोबरा प्रजाति का नाग पांच फुट लंबा था। जबकि उसकी मादा साढ़े चार फुट की है।  नागिन के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पूर्व ग्राम प्रधान रियासत ने कोबरा पकड़ने वाले किशन को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। वह पकड़ी गई नागिन को अपने साथ ले गया है।

 

खतरनाक सांपों से अठखेलियां करने के लिए मशहूर है किशन

Nagin took revenge death of Naag in uttarakhand
नागिन को बस में करने वाला किशन - फोटो : amar ujala
रायपुरखुर्द में कोबरा प्रजाति की नागिन को पकड़ने वाला किशन बेहद खतरनाक सांपों के साथ अठखेलियां करने के लिए प्रख्यात है। सांपों को पकड़ने और उनका जहर मथने में उसे महारत हासिल है। काशीपुर में मां मंशा देवी की शोभायात्रा के दौरान सजीव झांकी में सांपों के साथ गलबहियां करते देख दर्शक अचंभित व रोमांचित हो उठते हैं।

किशन कांच के बॉक्स में विभिन्न प्रजाति के सांपों को अपने बदन पर लपेटकर उनके साथ हैरतअंगेज करतब करते देखा जाता है। किशन ने बताया कि वह सांपों के आचरण व व्यवहार आदि से अच्छी तरह वाकिफ है और पिछले 20 वर्षो से सांप पकड़ने के धंधे से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed