फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagar Panchayat should work keeping in mind the problems of the industrial sector

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखकर काम करे नगर पंचायत

Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat should work keeping in mind the problems of the industrial sector
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल अधिकारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के साथ सगंध पौधा केंद्र के सभागार में बैठक कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पंचायत औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखकर काम करें और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराएं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील उनियाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश, वाहनों की पार्किंग जैैसी समस्याओं को लेकर रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के कार्य के लिए औद्योगिक इकाईयों के माध्यम से सिडकुल को दिए जाने वाले प्रयोक्ता शुल्क की भांति ही निर्धारित शुल्क नगर पंचायत को दिया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत ने सिडकुल के क्षेत्र को छोड़कर बाकी के औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व पथ प्रकाश की सुविधा प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी विनोदलाल शाह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पार्किंग के लिए राजस्व विभाग से बात करके शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर सेलाकुई के पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, महेश शर्मा, संजय शिकारिया, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed