फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagar Nigam will start compaign against plastic by tomorrow

प्लास्टिक के खिलाफ कल से अभियान चलाएगा निगम

Mon, 26 Aug 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam will start compaign against plastic by tomorrow
नगर निगम कल से प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। इसके तहत कल (मंगलवार) मेयर सुनील उनियाल गामा शहर के व्यापारियों के साथ नगर निगम में बैठक करेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों से सुझाव लेने के साथ ही उनसे प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करने की अपील की जाएगी। नगर निगम ने प्लास्टिक के खिलाफ दो अक्तूबर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 27 अगस्त को व्यापारियों के साथ वार्ता की जाएगी। इसके बाद दुकानदारों, फड़-ठेली लगाने वालों तथा पार्षदों आदि के साथ भी बैठक होगी, जिसमें उनसे प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करने तथा जूट के थैले बांटने की बात कही जाएगी। वहीं, नगर निगम की ओर से भी गांधी जयंती तक दो लाख कपड़े और जूट के थैले बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

दर्जनों स्कूलों के बच्चे बनाएंगे मानव श्रृंखला
नगर निगम अभियान के दौरान दर्जनों स्कूलों के बच्चों की मदद से मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी। इसके अलावा सेंट जोसेफ से घंटाघर तक एक दिन फ्री जोन रखने का भी प्लान है। जिसके तहत आर्केस्ट्रा और डीजे आदि के जरिये लोगों को कपड़े और जूट के थैलों के फायदे बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की पहल को अभियान के रूप में शुरू करने जा रहा है। इसी के तहत 27 अगस्त को व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है। अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed