फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nagar nigam dehradun strict on encroachment

अतिक्रमण पर सख्त हुआ नगर निगम प्रशासन, तीन चेतावनी के बाद दुकान होगी सील 

Wed, 24 Jul 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Jul 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam dehradun strict on encroachment

देहरादून नगर निगम प्रशासन अतिक्रमण पर सख्त हुआ है, अगर दुकानदार तीन चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उसकी दुकान सील होगी। पलटन बाजार, राजा रोड, डिस्पेंसरी रोड समेत तमाम बाजारों और सड़कों पर काफी अतिक्रमण है। ज्यादातर अतिक्रमण दुकानदारों द्वारा किया जाता है। जिसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने नया नियम बनाया है, जिसके तहत पहली बार दुकानदार को चेतावनी दी जाएगी और सामान हटाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार न होने पर सामान को जब्त किया जाएगा, साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस पर दुकानदार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो सामान जब्त करने की कार्रवाई होगी। चौथी बार दुकान को सील कर दिया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में करीब एक हजार ऐसी छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जिन्होंने अतिक्रमण किया हुआ है। 
विज्ञापन


अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में नगर निगम प्रशासन नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। अगर तीन बार की चेतावनी के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाता है तो चौथी बार में उसकी दुकान सील कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त 

अब शाम को भी उठेगा घर का कूड़ा 
अगर आपका कूड़ा सुबह नहीं उठ रहा है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब शाम को भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा। चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी के 10 वाहन शाम को भी घरों से कूड़ा उठाएगी। हालांकि ये व्यवस्था नगर निगम के पुराने 60 वार्डों में होगी। जबकि शेष 40 वार्डों में भी जल्द कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था शुरू की जाएगी। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार को चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मोहित द्विवेदी के साथ बैठक की।


जिसमें उन्होंने कहा कि कई लोग सुबह अपने घरों का कूड़ा नहीं दे पाते हैं, ऐसे में शाम को भी कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की जाए। जिससे लोगों को राहत मिले। उन्होंने प्रोजेक्ट हेड को इसके लिए 10 वाहन लगाने के निर्देश दिए। हर छह वार्ड में एक वाहन चलाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इस व्यवस्था से जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। कहा कि शेष 40 वार्डों में जल्द ही कूड़ा उठान का टेंडर किया जाएगा। जिससे यहां से भी घर-घर से कूड़ा उठान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed