{"_id":"63c5bb814f513066a60212dd","slug":"na-na-news-c-5-drn1037-52715-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दरोगा भर्ती में ओएमआर शीट से हुई थी धांधली, जलाने वालों पर भी जल्द कार्रवाई करेगी विजिलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दरोगा भर्ती में ओएमआर शीट से हुई थी धांधली, जलाने वालों पर भी जल्द कार्रवाई करेगी विजिलेंस
Tue, 17 Jan 2023 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:13 PM IST
सार
इस परीक्षा में ओएमआर शीटों से छेड़छाड़ कर पैसा लेकर अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाया गया था। इसकी जांच जब विजिलेंस ने शुरू की तो शुरुआती जांच में ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि पंतनगर विवि में रखीं इस परीक्षा की ओएमआर शीटों को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
ओएमआर शीट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा में धांधली ओएमआर शीट के माध्यम से हुई थी, लेकिन जांच में पता चला था कि इस परीक्षा की ओएमआर शीटों को जलाकर नष्ट कर दिया गया है। जबकि, इससे पहले की परीक्षाओं की ओएमआर शीट को सुरक्षित रखा गया था। ऐसे में ओएमआर शीट जलाने वालों पर भी विजिलेंस जल्द कारवाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि जल्द इसमें गिरफ्तारी भी संभव है।
विज्ञापन
इस परीक्षा में ओएमआर शीटों से छेड़छाड़ कर पैसा लेकर अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाया गया था। इसकी जांच जब विजिलेंस ने शुरू की तो शुरुआती जांच में ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि पंतनगर विवि में रखीं इस परीक्षा की ओएमआर शीटों को जलाकर नष्ट कर दिया गया है। इसे नाम दिया गया वीड आउट, यानी नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। जब विजिलेंस ने पड़ताल की तो इस पर जिम्मेदार अधिकारियों के हस्ताक्षर ही नहीं थे।
विज्ञापन
ऐसे में यह प्रथम दृष्टया ही साफ हो गया कि इन्हें साजिशन जलाया गया है। शुरुआती जांच ठिककी जरूर, लेकिन विजिलेंस ने कार्रवाई जारी रखी। डायरेक्टर विजिलेंस की ओर से कहा गया कि उनके पास बहुत से ऐसे दस्तावेज और तरीके हैं, जिनसे नकल और अनियमितताओं को सिद्ध किया जा सकता है। इन्हीं तथ्यों और तरीकों के आधार पर विजिलेंस ने दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट भेजी है। विजिलेंस ओएमआर शीटों को जलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन