फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie water supply scheme must be completed by March 2023: Sandhu

मसूरी जल आपूर्ति योजना मार्च 2023 तक हर हाल में पूरी हो: संधु

Wed, 28 Dec 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie water supply scheme must be completed by March 2023: Sandhu
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने मंगलवार को सचिवालय में मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना को मार्च 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को साप्ताहिक लक्ष्य बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने हर हफ्ते योजना की प्रगति रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य सचिवालय में हुई योजना की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मियों में मसूरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूरा करने के लिए नाइट शिफ्ट में भी काम किया जाए। कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिए जिलाधिकारी से बात करके रात को रोड क्लोजर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए फंड की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों से पूर्व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर सचिव पेयजल उदयराज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed