{"_id":"64ea6015e113ba3d7b074dd7","slug":"mussoorie-public-school-beat-oakgrove-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-511-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी पब्लिक स्कूल ने ओकग्रोव को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी पब्लिक स्कूल ने ओकग्रोव को दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय अखिल भारतीय 24वीं ध्यानचंद मेमोरियल स्मृति सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने उद्घाटन किया।
मसूरी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सब जूनियर बालक वर्ग में ओकग्रोव स्कूल और ताज क्लब के बीच खेला गया। मैच एक-एक गोल की बराबरी पर रहा। अन्य सब जूनियर वर्ग में मसूरी पब्लिक स्कूल ने ओकग्रोव स्कूल को 3-1 से पराजित किया। जूनियर बालक वर्ग में मसूरी पब्लिक स्कूल ए ने ताज स्पोर्ट्स क्लब को 4-1 से हराया। प्रतियोगिता में यूपी, राजस्थान, दिल्ली, कलकत्ता, झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार सहित अन्य प्रांतों की टीमें शिरकत कर रही हैं।
इस अवसर पर सभासद अरविंद सेमवाल, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव सौरभ सोनकर, रफीक अहमद, बीएस नेगी, सुरेश गोयल, बिजेंद्र पुंडीर, नंदलाल सोनकर, तेनजिन शिरिग, अथर्व, यश जैन, प्रिंसिपल जोएता मुखर्जी मौजूद रहे।