{"_id":"6ae1bfdbf7ac06807d0c7a43","slug":"mussoorie-police-seize-vehicle-for-unauthorized-use-of-blue-beacon-siren-and-police-logo-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: नीली बत्ती और हूटर लगाकर कर हुड़दंग मचा रहा था चालक, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: नीली बत्ती और हूटर लगाकर कर हुड़दंग मचा रहा था चालक, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Thu, 29 Oct 2026 09:47 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:47 AM IST
सार
मसूरी की मॉल रोड पर नीली बत्ती और हूटर के अनधिकृत इस्तेमाल की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। 112 पर मिली शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मसूरी की मॉल रोड पर नीली बत्ती और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल करने पर पुलिस ने एक वाहन सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम के माध्यम से 112 पर सूचना मिली थी कि वाहन का चालक नीली बत्ती लगाकर और हूटर का इस्तेमाल करते हुए हुड़दंग कर रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी की थाना मोबाइल और चीता पुलिस ने वाहन की जांच की। इस दौरान वाहन पर नीली बत्ती और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल पाया गया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
मसूरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। वाहनों पर नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट, पुलिस लोगो या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का अनधिकृत इस्तेमाल न करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन