{"_id":"65c2866a5a54a499c10988fa","slug":"mussoorie-one-person-died-due-to-drowning-in-water-near-bhatta-fall-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie : भट्टा फॉल के पास पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पैर फिसलते ही झील में समा गया थापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie : भट्टा फॉल के पास पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पैर फिसलते ही झील में समा गया थापा
Wed, 07 Feb 2024 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:50 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
भट्टा फॉल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी के पर्यटन स्थल भट्टा फॉल के निकट एक व्यक्ति के पानी मे डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पर्यटक स्थल भट्टा फॉल के निकट झील में पैर फ़िसलने से एक व्यक्ति पानी मे डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक व्यक्ति का शव झील से बाहर निकाला।
विज्ञापन
शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि भट्टाफॉल के पास योगेश थापा उम्र 50 वर्ष निवासी चंद्रबानी देहरादून का पैर फिसल गया और वह झील में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि पुलिस, फायर सर्विस की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पता चला है कि मृतक गार्ड की नौकरी करता था। घटना रात करीब 10 बजे की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शहर के उपजिला चिकित्सालय में भेज दिया। घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है।