फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Rudraprayag boy Died after fell into a ditch while taking photo on Dhanaulti road

Mussoorie: धनोल्टी मार्ग पर फोटो खींचते समय खाई में गिरा रुद्रप्रयाग का युवक, मौके पर हुई मौत

Sun, 28 May 2023 07:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 May 2023 07:56 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को खाई से निकालने के लिए जुट गए। तीन घंटे रेस्क्यू चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Mussoorie News Rudraprayag boy Died after fell into a ditch while taking photo on Dhanaulti road
मसूरी में खाई से युवक के शव को निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास एक युवक सड़क किनारे फोटो लेते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को खाई से निकाला।

रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के रहने वाले शुभम रावत (25) अपने दोस्त राजेंद्र राणा के साथ देहरादून से मसूरी के जाॅर्ज एवरेस्ट घूमने का प्लान बनाकर निकला था। लेकिन, मसूरी पहुंचने पर प्लान बदलकर वह धनोल्टी के लिए निकल गए। राजेंद्र राणा ने बताया कि धनोल्टी मार्ग कपलानी के निकट पहुंचे तो शुभम ने बाइक रोकने और फोटो लेने के लिए कहा।
विज्ञापन


Kalsi News: छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों से तंग आकर कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शुभम ने राजेंद्र की फोटो खींची और फिर राजेंद्र उसकी फोटो खींच रहा था। बताया कि शुभम फोटो के लिए बाइक का स्टैंड लगा रहा था, इसी दौरान वह बाइक के साथ फिसलकर खाई में जा गिरा।

शहर कोतवाल शंंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुभम रावत (25) पुत्र चरण सिंंह रावत हाल निवासी सरस्वती विहार बाईपास रोड नेहरू काॅलोनी देहरादून, मूल निवासी जखोली ब्लाॅक रुद्रप्रयाग को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed