फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie news : police daroga cut bjp mla challan transferred

मसूरी : भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का का चालान काटने वाले दरोगा का कालसी ट्रांसफर 

Sat, 19 Jun 2021 07:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Jun 2021 07:55 PM IST
सार

ऐसे में दरोगा का ट्रांसफर सजा है या कुछ और इस बारे में अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। हालांकि, एसएसपी ऑफिस से ट्रांसफर की पुष्टि जरूर की गई है। 
 

विज्ञापन
mussoorie news : police daroga cut bjp mla challan transferred
दरोगा का कालसी ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का चालान काटने वाले दरोगा का कालसी ट्रांसफर कर दिया गया है। चालान कटने के दो दिन बाद विधायक ने एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें दरोगा की गलती बताई जा रही है।

विज्ञापन


ऐसे में दरोगा का ट्रांसफर सजा है या कुछ और इस बारे में अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। हालांकि, एसएसपी ऑफिस से ट्रांसफर की पुष्टि जरूर की गई है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मसूरी में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का मास्क नहीं पहनने पर दारोग नीरज कठैत ने चालान काटा था। इसके बाद स्थानीय जनता ने दरोगा की खूब तारीफ की थी। लेकिन, विधायक ने दरोगा की गलती बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। मगर, बुधवार को एकाएक कठैत का कालसी ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, हमेशा से कालसी, चकराता और अन्य पहाड़ी इलाकों में ट्रांसफर को सजा का ही प्रारूप माना जाता रहा है तो नीरज कठैत के ट्रांसफर को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एसएसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार इसे एक रूटीन ट्रांसफर बताया जा रहा है।


रूटीन ट्रांसफर होता तो कठैत के साथ कुछ और दरोगाओं या अन्य के नाम शामिल होते। ऐसे में साफ है कि यह ट्रांसफर कहीं न कहीं राजनीतिक दबाव के कारण सजा का ही रूप माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed