Mussoorie: उद्यान विभाग में हुए घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, झड़प हुई तो पुतला छीनकर ले गई पुलिस
कार्यकर्ताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिस ने उन्हें पुतला दहन से रोक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से उद्यान विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी जांच न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मसूरी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिस ने उन्हें पुतला दहन से रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस पुतला छीनकर ले साथ ले गई।
VIDEO : टिकट बंटवारे में भेदभाव का आरोप, एनएसयूआई कार्यकर्ता का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज बंद करने का काम कर रही। लोकतंत्र में भाजपा सरकार विरोध के तरीके को बंद कर रही है, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता भाजपा को देगी। कहा कि भाजपा सरकार में उद्यान विभाग में बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन सरकार जांच से घबरा रही है। आखिर सरकार किसको बचाने का काम कर रही?। जीरो टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई आखिर क्यों नहीं कर रही है? कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.