फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie-buzzes-tourists-weekends

Dehradun News: वीकेंड पर मसूरी सैलानियों से गुलजार

Sun, 23 Apr 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie-buzzes-tourists-weekends
पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे। इससे शहर के 70 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक हो गए। वहीं, शहर के कई चौक-चौराहों पर पर्यटकों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। इससे विभिन्न मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। यहां तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, मालरोड पर अधूरे सुधारीकरण कार्य के चलते पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस वीकेंड पर शहर के 70 फीसदी होटल पैक हैं। रविवार को सैलानियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए 15 पीआरडी जवानों की तैनाती ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए की गई है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड से तीन बार एक-एक घंटे के लिए रूट डायवर्ट किया गया। गांधी चौक से वेवरली रोड होते हुए हरनाम रोड से वाहन कैंपटी भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्हूखेत ईको टैक्स बैरियर से मिली जानकारी के अनुसार मसूरी, यमुनोत्री, गंगोत्री, धनोल्टी, कैंपटी जाने वालों में 2600 कार, 80 टैंपो ट्रेवल्स, 56 बसें, 1100 दोपहिया वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed