{"_id":"6579746275ce8442b00d0c66","slug":"mussoorie-accident-one-person-dies-after-falling-into-a-deep-gorge-near-jharipani-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie Accident: गाय ने मारा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, रोटी खिलाने के लिए थे उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie Accident: गाय ने मारा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, रोटी खिलाने के लिए थे उतरे
Wed, 13 Dec 2023 02:59 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:59 PM IST
सार
मसूरी के पास एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने व्यक्ति को खाई से निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे और रास्ते मे गाय को रोटी देने उतरे थे। तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में गिर गए।
विज्ञापन
सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बालूगंज से आगे जड़ी पानी की ओर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उप निरीक्षक मय हमराही कर्मचारी और आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी मसूरी भी प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी रोड से करीब सौ मी. गहरी खाई में गिर हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Harish Rawat: पूर्व सीएम बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ
स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से उक्त व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।