{"_id":"65bfbdcbe190b21430077a3c","slug":"mussoorie-accident-news-roadways-bus-brakes-failed-driver-saves-20-passengers-life-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: चलती रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, सवारियों में मची चीख पुकार...फिर ड्राइवर ने ऐसे बचाई सबकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: चलती रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, सवारियों में मची चीख पुकार...फिर ड्राइवर ने ऐसे बचाई सबकी जान
Sun, 04 Feb 2024 10:11 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:11 PM IST
सार
Mussoorie Accident News: बस रंवाई घाटी के पुरोला से देहरादून जा रही थी। इसी बीच मसूरी के गांधी चौक से देहरादून मार्ग कुंज भवन के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए
विज्ञापन
मसूरी में रोडवेज बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी में रविवार शाम उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक हो गए। ब्रेक फेल होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच चाल ने सूझबूझ से करीब 20 लोगों की जिंदगी बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK 07 PA 3241 रंवाई घाटी के पुरोला से देहरादून जा रही थी। इसी बीच मसूरी के गांधी चौक से देहरादून मार्ग कुंज भवन के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, लेकिन बस चालक ने अपनी सूझ बूझ से बस को पद्मिनी निवास जाने वाले लिंक मार्ग पर चढ़ा दिया, जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
Vikasnagar: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन बदमाश, लूट का प्रयास किया तो भिड़ गया व्यापारी, एक को दबोचा
विज्ञापन
बता दें कि 27 जनवरी को इसी मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की ही एक बस के ब्रेक फेल हो गए थे और बस ने चार अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिससे चारों वाहनों को भारी नुकसान हुआ था और दस से अधिक लोग बाल-बाल बचे थे । शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि घटना में किसी को कोई चोट नही आई है। सभी सवारी सुरक्षित हैं।