{"_id":"6232c1c107f4212839625d18","slug":"muslim-university-controversy-harish-rawat-said-strategy-was-created-to-win-election-but-some-forces-failed-by-using-muslim-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद: हरीश रावत ने कहा- चुनाव जीतने के लिए थी व्यूह रचना लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर किया फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद: हरीश रावत ने कहा- चुनाव जीतने के लिए थी व्यूह रचना लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर किया फेल
Thu, 17 Mar 2022 01:58 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:58 PM IST
सार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा अब थाने पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कुछ ताकतें मुझे मुस्लिम परस्त सिद्ध करना चाहती हैं और उनकी बेटी की राजनीति पर भी ग्रहण लगाने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं।
विज्ञापन
harish rawat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रसंग को अपनी ओर से यहीं समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें उन्हें केवल मुस्लिम परस्त सिद्ध करना चाहती हैं। अपने फेसबुक पेज पर हरीश ने लिखा है कि कांग्रेस ने इस बार चुनाव जीतने के लिए व्यूह रचना की थी, लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर फेल कर दिया।
विज्ञापन
उन ताकतों को पता चल गया था कि बिना कोई मुस्लिम अस्त्र खोजे बिना उनकी नैया पार नहीं हो सकती है, इसलिए मुस्लिम अस्त्र उन्हीं का गढ़ा हुआ है। उन्होंने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवा दी है। लिखा कि नकली अखबार और झूठा समाचार छापकर भाजपा के सोशल मीडिया के सिपाहियों से लेकर उनके शीर्ष सिपाहियों ने भी उस अस्त्र का उपयोग हमारी व्यू रचना को ध्वस्त करने में किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...काली कुमाऊं की खड़ी होली: देश-दुनिया में होती है इसकी चर्चा, 16वीं सदी से चली आ रही है ये परंपरा, तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
वह हरीश रावत की राजनीति को भी ध्वस्त करना चाहते हैं। वो ही ताकतें उनकी बेटी की राजनीति पर भी ग्रहण लगाने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं। हरीश ने कहा कि उनकी बेटी अनुपमा ने भी एक एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत की है कि एक झूठा बयान गढ़कर कहा जा रहा है कि मैं केवल मुसलमानों के वोट से जीती हूं, जबकि वह सर्व समाज के आशीर्वाद से जीती हैं। हरिद्वार ग्रामीण के सर्व समाज ने उन्हें अपनी बेटी मानकर विधायक का दायित्व सौंपा है।