{"_id":"5af925694f1c1be9408b5266","slug":"muslim-couple-puja-for-pitra-mukti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूत-प्रेत उतारने के लिए हरिद्वार पहुंची मुस्लिम महिला, पूजा के साथ ही हवन यज्ञ भी कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूत-प्रेत उतारने के लिए हरिद्वार पहुंची मुस्लिम महिला, पूजा के साथ ही हवन यज्ञ भी कराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 14 May 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
puja for pitra dosh
- फोटो : amar ujala
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली एक महिला ने रविवार को अपने परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचकर नारायणी शिला पर भूत प्रेत उतारने के लिए कर्मकांड किया।
विज्ञापन
इस दौरान पितृमुक्ति पूजा के साथ ही हवन यज्ञ भी कराया गया। दोपहर बाद हरिद्वार पहुंची महिला के साथ उसके परिजन और बहनोई भी आए हुए थे।
इस दौरान महिला ने अपना नाम परवीन खान बताया लेकिन अन्य पहचान छिपाए रखी। नारायणी शिला के पुरोहित मनोज त्रिपाठी और पुरोहित कैलाश पाठक ने पितृ मुक्ति की पूजा और अन्य कर्मकांड संपन्न कराए।
विज्ञापन
Trending Videos
बार बार पूछने पर परिवार ने अपनी पहचान छिपाए रखी
puja for pitra dosh
इस दौरान परिजनों ने बताया कि महिला उत्तराखंड की ही रहने वाली है। वह जन्म से हिंदू है लेकिन उसने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रहने वाले एक मुस्लिम युवक से निकाह किया है।
निकाह के बाद से वह काफी परेशान और बीमार रहती है। ऐसे में उत्तराखंड मूल के ही रहने वाले उसके एक गुरु ने उसे सलाह दी थी कि वह हरिद्वार नारायणी शिला पर जाकर पितृ मुक्ति के कर्म संपन्न कराएं तभी उसकी समस्या का समाधान हो सकता है।
गुरु की सलाह मानते हुए पूरा परिवार महिला को लेकर हरिद्वार पहुंचा। कई घंटों तक नारायणी शिला में कर्मकांड और पूजा संपन्न कराई गई। बार बार पूछने पर परिवार ने अपनी पहचान छिपाए रखी।