फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mushroom girl Divya cheated of Rs 77 lakh

मशरूम गर्ल दिव्या रावत के साथ 77 लाख रुपये की ठगी

Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
सार

रेस्टोरेंट और जिम का सामान दिलाने के नाम पर मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उनके भाई के साथ 77 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।साल 2019 में कार्डिसेप फिटनेस के नाम से फर्म रजिस्टर्ड करवाई थी, जिसमें जिम, मशरूम से बने प्राकृतिक पौष्टिक आहार के साथ व्यायाम, योगा, जिम का कार्य कराना था।

विज्ञापन
Mushroom girl Divya cheated of Rs 77 lakh

विस्तार

रेस्टोरेंट और जिम का सामान दिलाने के नाम पर मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उनके भाई के साथ 77 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दिव्या के भाई की शिकायत पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एक परिवार के पांच सदस्यों समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिव्या मशरूम गर्ल के नाम से मशहूर हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश रावत ने बताया कि शिकायत मोथरोवाला निवासी दिव्या के भाई राजपाल सिंह रावत ने की है। राजपाल का कहना है कि वह सौम्य फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में बहन के साथ कार्य करते हैं। साल 2019 में कार्डिसेप फिटनेस के नाम से फर्म रजिस्टर्ड करवाई थी, जिसमें जिम, मशरूम से बने प्राकृतिक पौष्टिक आहार के साथ व्यायाम, योगा, जिम का कार्य कराना था। बताया कि बहन की कंपनी सौम्या फूड्स प्राइवेट लिमिटेड व द माउंटेन मशरूम के नाम से है। अप्रैल 2019 में जितेंद्र नंद किशोर भाखड़ा ने कंपनी से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया और यकीन दिलाया कि वह जिम की मशीनें और अन्य सजावट का सामान उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन

बताया कि विश्वास कर जिम का कार्य शुरू करवा दिया। कोटेसन के आधार पर मुद्रा लोन के लिए आवेदन भी कर दिया। 23 जनवरी 2020 को बैंक ने 7.20 लाख रुपये जितेंद्र की फर्म के खाते में जमा भी करा दिए। इसके बाद कई बार गुमराह किया गया। बाद में दिव्या ने भी जितेंद्र नंद किशोर भाखड़ा से फर्नीचर लकड़ी का काम, पफ पैनल, बिलिंग सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर व अन्य सामान खरीदने के लिए छह मार्च 2020 को खाते में 8.26 लाख, 3.54 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद 4.37 लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। 12 मार्च 2020 को पुणे रवाना होने से पहले जितेंद्र ने दिव्या से आठ लाख रुपये नकद लिए। कोविड की दूसरी लहर आने के बाद फिर से काम रुक गया। इसके बाद अलग-अलग तरीकों से गुमराह किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक राय होकर गिरोह बनाकर आरोपी धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस का कहना है कि जितेंद्र नंद किशोर भागड़ा निवासी स्काई फास्ट मुलसी रोड मुकीम पुणे महाराष्ट्र, प्रीति वर्मा निवासी पुणे, जितेंद्र की पत्नी नेहा, हिमांशु चौधरी निवासी मेरठ, मनीष रामराज यादव निवासी नागपुर, सुयाज शाह निवासी पुणे, मलजयश्री प्रसाद चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed