फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in rawali mehdood

हरिद्वारः सिडकुल से सटे गांव में शिक्षक की गोली मारकर हत्या     

Sun, 19 Feb 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 19 Feb 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
murder in rawali mehdood
Murder

सिडकुल से सटे रावली महदूद में शनिवार की देर शाम एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देकर अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। देर रात तक मामले की छानबीन में पुलिस अफसर जुटे रहे।

विज्ञापन


शिवालिक नगर निवासी भेल से रिटायर्ड जीएन सिंह की रावली महदूद गांव में भी संपत्ति है। उनका बेटा राजेश सिंह फेरूपुर स्थित एक स्कूल में शिक्षक है। जीएन सिंह अपने बेटे राजेश के साथ अक्सर रावली महदूद जाते रहते हैं। जहां उन्होंने गाय भैंस भी पाली हुई है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम भी पिता-पुत्र रावली महदूद पहुंचे थे। घर के लिए दूध लेकर जब वह निकले, तब पुत्र बाइक चला रहा था और पिता आगे-आगे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान गली में पहले से खड़े दो युवकों ने राजेश सिंह पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरातफरी मच गई। हमलावर अंधेरा होने के चलते आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान शिक्षक राजेश सिंह को मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने राजेश सिंह (42) को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात तक पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन में जुटी थी।


हत्या के पीछे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस संपत्ति विवाद और रंजिश सहित तमाम संभावनाओं को देखते हुए जांच में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि मामला रंजिश का लग रहा है। मृतक को एक गोली लगी है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed