फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in kabaddi at roorkee

3 हत्याओं से दहला रुड़की देहात, पहले मामले में तो कबड्डी में हुआ विवाद बना हत्या की वजह

Sun, 21 Oct 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 21 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
murder in kabaddi at roorkee
हत्या के बाद गमगीन दानिश का परिवार - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में कबड्डी खेलने के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही दो महिलाओं की हत्या से सनसनी मच गई।

विज्ञापन


मंगलौर के कस्बा सराय अजीज में शुक्रवार रात मोहल्ले के ही युवक कबड्डी खेल रहे थे। इसी बीच साजिद का कुछ युवकों से विवाद हो गया। उस समय तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद युवक साजिद के घर पहुंच गए और उस पर हमला बोल दिया। उसे बचाने आए छोटे भाई दानिश के गले पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। दानिश को रात में ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वारदात के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता खुशनूद की तहरीर पर सादिक, राजा, जुनैद, ताजिम और दानिश समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, झबरेड़ा क्षेत्र के गांव भलस्वागाज में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए विवाद में विमला की सिर में गहरी चोट आ गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के बेटे पप्पी की तहरीर पर जौनी, अंकित, घसीटा, हंसराज और अंजु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

खेत में पड़ा मिला महिला का शव, भीड़ का हंगामा

दो दिन से लापता गदरजुड्डा निवासी लाली पत्नी मोतीलाल का शव शनिवार को खेत में पड़ा मिला। मृतका की गर्दन पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने इनकार कर दिया।

महिला की हत्या से गुस्साई भीड़ ने मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही एसएसपी रिधिम अग्रवाल और एसपी देहात मणिकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़ी रही। इस बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजंती माला ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद गुस्साई भीड़ मंगलौर पहुंच गई और हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसपी देहात की लोगों के साथ नोकझोंक, धक्कामुक्की भी हो गई। पुलिस ने किसी तरह हाईवे से भीड़ को हटाया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद शाम चार बजे आश्वासन देने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। 

मंगलौर और झबरेड़ा में दो महिलाओं और एक युवक की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही तीनों घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस की ओर से हर बिंदु पर जांच की जा रही है। 
- मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात

मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया

शनिवार सुबह गदरजुड्डा में महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मामला बढ़ता देख एसएसपी रिधिम अग्रवाल, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा समेत पांच थानों का भारी पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने की जिद पर अड़ी रही।

करीब पांच घंटे हंगामे के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसपी देहात के समझाने पर लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। वहीं, दशहरे की रात मंगलौर में कबड्डी खेलने के दौरान विवाद के बाद युवक को चाकू मार दिया गया तो झबरेड़ा में दो पक्षों के विवाद में महिला को गहरी चोट आई। दोनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed