फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder In Haldwani Laborer killed near police post in Mangal Padav

Murder In Haldwani: मंगलपड़ाव में पुलिस चौकी के पास मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या, युवक ने दी थी जान से मारने की धमकी

Mon, 16 May 2022 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 May 2022 11:48 AM IST
सार

हल्द्वानी के मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। मजदूर की ईंट से कूंचकर बेरहमी से हत्या की गई थी। मजदूर की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Murder In Haldwani Laborer killed near police post in Mangal Padav
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास शनिवार रात एक मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मजदूर की बहन ने बताया कि उसके भाई को रात में एक अज्ञात युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आंबेडकर नगर (गांधीनगर) निवासी पुताई का काम करने वाला दीपक सागर (18) पुत्र स्व. राजेंद्र सागर शनिवार रात घूमने के लिए निकला था। उसके साथ बहन सुषमा भी थी। बहन का कहना है कि मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास उसके सामने ही एक युवक ने दीपक को जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


इसी कारण वह अपने भाई को वहां से दूसरी जगह ले गई। कुछ देर बाद वह भाई को छोड़कर घर चली आई। शक होने पर उसने भाई को रात 11:30 बजे कॉल किया तो वह पॉल कांप्लेक्स के पास था। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उसके भाई की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने मोर्चरी में जाकर देखा तो भाई को ईंट-पत्थर से मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दीपक घायल अवस्था में चौकी से कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस उसे  बेस अस्पताल  लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन के आरोप के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। 


आशंका है कि नशे के चक्कर में वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि दीपक की बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed