फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder case filed against woman's brother

Dehradun News: महिला के भाई के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Thu, 22 Jun 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against woman's brother
टर्नर रोड स्थित मकान में मृत पाए गए काशिफ और अनम की मौत के मामले में काशिफ के पिता ने अनम के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि अनम का भाई उन्हें संपत्ति के मामले में जान से मारने की धमकी देता था। ऐसे में मौका पाकर उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 13 जून को टर्नर रोड स्थित मकान में पति-पत्नी मृत पाए गए थे। दोनों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम निवासी नांगल सहारनपुर के रूप में हुई थी। शवों के बीच में उनका पांच दिन का बेटा जीवित मिला था। दोनों के शव सड़ चुके थे, जिनके कीड़ों ने बच्चे को भी घायल कर दिया था। अनम काशिफ की दूसरी पत्नी थी। वह यहां पर रहकर कारोबार करता था। कई दिन से वह अपनी पहली पत्नी का फोन नहीं उठा रहा था तो वह उसे ढूंढती हुई पहुंची थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अगले दरवाजे पर ताला लटका था और पिछला अंदर से बंद था।
विज्ञापन


पुलिस पिछले दरवाजे की जाली काटकर अंदर दाखिल हुई थी। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। ऐसे में शवों के विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए थे। अब इस घटना के एक सप्ताह बाद काशिफ के पिता मोहतशिम ने क्लेमेंटटाउन थाने में तहरीर दी है। एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किसी के पांच लाख रुपये देने थे काशिफ को
काशिफ ने 10 जून की रात को अपनी पहली पत्नी को फोन किया था। उसने कहा था कि उसे किसी के पांच लाख रुपये देने हैं। वह अब उस पर पैसे लेने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसे में वह घर आने वाला है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed