{"_id":"5d986dcb8ebc3e93c95f2487","slug":"murder-accused-run-away-from-police-custody-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः पेशी पर आया हत्या का आरोपी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः पेशी पर आया हत्या का आरोपी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप
Sat, 05 Oct 2019 06:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिला कोर्ट में पेशी के बाद सदर हवालात गेट के पास हत्या का आरोपी एक कांस्टेबल को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। कांस्टेबल ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी तो महकमे में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स सदर हवालात से सटे जंगल में देर शाम तक चप्पा-चप्पा खंगालने में जुटी हुई थी, लेकिन आरोपी का कोई अता पता नहीं चल सका था। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मौके पर पहुंचकर फरार कैदी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
27 जून को पीली पड़ाव में मामूली विवाद में एक युवक एकलव्य पुत्र श्याम लाल की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में गांव के ही आरोपी युवक परवेज को श्यामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को एकलव्य हत्याकांड के आरोपी परवेज को जिला जेल से सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
दोपहर करीब पौने तीन बजे कोर्ट में पेशी के बाद कांस्टेबल यशवंत आरोपी को लेकर सदर हवालात की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान सदर हवालात के पास पहुंचते ही आरोपी परवेज ने अचानक कांस्टेबल पर हमला कर उसे धक्का देकर गिरा दिया। कांस्टेबल जब तक संभल पाता तब तक आरोपी सदर हवालात से सटे जंगल की तरफ भाग निकलने में कामयाब रहा।
आरोपी के फरार होने की सूचना पर सिडकुल पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी सदर आयुष अग्रवाल, एसओ प्रशांत बहुगुणा मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स ने जिला कोर्ट से सटे जंगल में काबिंग शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस फोर्स जंग का चप्पा चप्पा खंगालने में जुटी रही, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।