{"_id":"4b40c58694723c6e9527cec0503dab38","slug":"munshi-shattered-the-driver-s-head-for-15-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 रुपए के लिए फोड़ दिया ड्राइवर का सिर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 रुपए के लिए फोड़ दिया ड्राइवर का सिर!
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 02 Oct 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप यकीन कर सकते हैं कि कोई महज 15 रुपए के लिए किसी के सिर को फोड़ दे, नहीं ना लेकिन ऐसा हुआ है। मात्र 15 रुपये के लिए एक व्यक्ति ने ड्राइवर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
कोटद्वार में पार्किंग शुल्क के पंद्रह रुपए न देने के कारण जीप यूनियन के मुंशी ने जीप चालक पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोट आई है।
चालक के सिर में मारा डंडा
मौके पर हंगामा हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जीप चालक अनीस निवासी कौड़िया, नजीबाबाद से सवारी लेकर कोटद्वार पहुंचा ही था कि यूनियन के मुंशी ने उससे पैसे का तकादा कर दिया।
विज्ञापन
चालक ने थोड़ी देर में पैसे देने की बात कर जीप को पार्किंग में खड़ा दिया। इसी बीच मुंशी ने न जाने क्या समझा, चालक के सिर पर डंडा दे मारा। चालक लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
चालक ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। जिस पर कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद उनमें समझौता करा दिया।