{"_id":"67bb819068cabd10220fc2ee","slug":"munna-told-the-style-cm-twirled-the-dangra-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-626674-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुन्ना ने बताया अंदाज, सीएम ने घुमाया डांगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुन्ना ने बताया अंदाज, सीएम ने घुमाया डांगरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के त्यूणी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को डांगरा भेंट किया। सीएम को डांगरा घुमाकर जनता का अभिवादन करना था, लेकिन वह गलत ढंग से घुमा रहे थे। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अंदाज बताया तो सीएम ने डांगरा घुमाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री को महासू देवता मंदिर का चित्र भी भेंट किया गया।
मुख्य जन सेवक संवाद कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि जो कोई नहीं कर सका वो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया है। चाहे वह धर्मांतरण कानून हो या नकल विरोधी कानून। विधायक ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री धामी आए हैं, तब से गरीबों को भी आस हो गई की उसके बच्चों को नौकरी मिल सकती है। कहा कि आज एक ही परिवार के तीन से चार लोगों की भी नौकरी लग रही है। जब मुख्यमंत्री कोई पुण्य कार्य करते हैं तो महासू देवता के दर्शन के लिए जरूर आते हैं। कल सदन में भू-कानून पास किया और आज देवता की शरण में आ गए। इसी तरह जब, यूसीसी कानून पास किया था तो उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए थे।
विज्ञापन