फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal corporation board meeting will focus on cleanliness survey

नगर निगम की बोर्ड बैठक स्वच्छता सर्वेक्षण पर रहेगी फोकस

Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation board meeting will focus on cleanliness survey
देहरादून। नगर निगम बोर्ड की बैठक अगले माह की शुरूआत में हो सकती है। इस बैठक का फोकस स्वच्छता सर्वेक्षण ही रहेगा। इस दौरान मौजूदा सर्वेक्षण के लिए भी रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही बीते वर्ष स्वच्छता में भागीदार बने लोगों और संस्थाओं को इस बैठक के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार टॉप 100 शहरों में देहरादून आया है। यह सिर्फ नगर निगम की उपलब्धि नहीं है। बल्कि इसमें शहर के कई अहम लोगों की भूमिका भी रही है। कई ऐसी संस्थाएं शामिल रहीं हैं, जिन्होंने इसमें बढ़चढ़कर भाग लिया। उनके कारण ही नगर निगम को यह उपलब्धि हासिल हुई है। अगले साल के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत भी गत सितंबर में हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में इसमें और क्या बेहतर किया जा सकता है इसकी रणनीति आगामी बोर्ड बैठक में बनाई जाएगी। वर्तमान साल के विकास कार्यों में से ज्यादातर को पूर्ण किया जा चुका है। ऐसे में इस बोर्ड बैठक का फोकस स्वच्छता सर्वेक्षण रहेगा। इसमें भागीदार रहे लोगों को बड़े पैमाने पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक की तैयारियों के हिसाब से दो दिसंबर को बोर्ड बैठक की जा सकती है। हालांकि, इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। लेकिन, इतना तय है कि आगामी माह के शुरूआत में ही बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed