फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mumbai students participate in perfume making workshop

Dehradun News: इत्र बनाने की कार्यशाला में शामिल हुए मुंबई के छात्र

Wed, 19 Nov 2025 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Mumbai students participate in perfume making workshop
मसूरी में मुबंई के छात्र-छात्राओं ने इत्र बनाने की कार्यशाला में की शिरकत --आयोजक
मसूरी। डाॅ. ओम प्रकाश दुग्गल चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से साइंस सिटी दून के सलाहकार गंगा सिंह रौतेला को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शहर के दुग्गल विल्ला के हिम सुरभि म्युजियम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सिविल सेवा अधिकारी अल्पना पंत शर्मा ने यह पुरस्कार दिया। इस मौके पर राजीव गांधी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस मुंबई के छात्रों के लिए प्राकृतिक इत्र डिजाइनिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें इत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हिम सुरभि की निदेशक डाॅ. ज्योति मारवाह ने कहा कि देश-दुनिया में इत्र का बड़ा बाजार है। इससे जुड़कर युवा स्वरोजगार को बढ़ा सकते है। कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने आईं मुंबई की छात्रा लोबना दास ने कहा कि मसूरी आकर प्राकृतिक संसाधनों से तैयार इत्र के बारे में जानकारी ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed