{"_id":"582633e14f1c1b8553b3b9d2","slug":"multipurpose-camp-in-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के जाते ही गायब हुए थे स्टॉल, दोबारा लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के जाते ही गायब हुए थे स्टॉल, दोबारा लगेगा शिविर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट विधान सभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अमर उजाला की ‘सीएम के जाते ही गायब हुए स्टॉल’ खबर का सीएम हरीश रावत ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को वहां इसी रविवार को दोबारा से शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ बंशीधर तिवारी ने कहा कि सीएम के निर्देश पर साधु राम इंटर कालेज कांवली जीएमएस रोड में सुबह 10 बजे से शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कैंट विस क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के लिए पिछले कई दिन से तैयारियां की जा रही थीं। जहां सुबह न सिर्फ कैंट विस क्षेत्र से बल्कि सहसपुर, डोईवाला और धर्मपुर विस क्षेत्र से लोग पहुंचे थे, लेकिन संबोधन के बाद सीएम के जाते ही शिविर से स्टॉल गायब हो गए थे।
विज्ञापन
इससे शिविर में दूरदराज से आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। अमर उजाला ने 11 नवंबर के अंक में सरकारी कार्यक्रम बना राजनीति का अखाड़ा एवं सीएम के जाते ही गायब हुए स्टॉल खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन