{"_id":"67d723f03ea6f8a1b40256f7","slug":"mukesh-rajput-won-the-shooting-competition-dehradun-news-c-5-1-drn1031-642053-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुकेश राजपूत ने जीती निशानेबाजी की प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुकेश राजपूत ने जीती निशानेबाजी की प्रतियोगिता
विज्ञापन
I
IIउत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से रविवार को खेल सत्र का शुभारंभ किया गया। इसके तहत प्रथम अनिल नेगी स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता में मुकेश राजपूत ने 85 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि 82 अंक के साथ रश्मि खत्री दूसरे व 73 अंकों के साथ जितेंद्र नेगी तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 71 अंक प्राप्त कर संजय नेगी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर पत्रकाराें के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकारों के 100 बच्चों के लिए संस्थान में ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। कहा, नशे के खिलाफ युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए और नशे को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम जरूरी है। इस मौके पर स्व. अनिल नेगी की पत्नी पूनम नेगी, प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, डॉ. दिनेश शर्मा, अभय कैंतुरा, अनिल चंदोला समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।I