फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mukesh Ambani arrives Badrinath dham and donate two crore rupees  for chandan 

मुकेश अंबानी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, चंदन और केसर के लिए दान किए 2 करोड़ रुपए

Sun, 26 May 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani arrives Badrinath dham and donate two crore rupees  for chandan 
बदरीनाथ में मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह धर्माधिकारी और भुवन चंद्र उनियाल ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


उन्होंने दर्शन के बाद आधे घंटे तक भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में गीता पाठ और पूजा में भी भाग लिया। वहीं उन्होंने देश के कल्याण की कामना की। 
विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को चंदन और केसर की खरीद के लिए दो करोड़ रुपए भी दिए। वहीं उन्होंने बीकेटीसी को भरोसा दिलाया कि तमिलनाडृ में धीरू भाई अंबानी के नाम से जमीन खरीदी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस जमीन पर चंदन की खेती होगी। जिससे बदरीनाथ धाम में चंदन की समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान उनके साथ रिलायंस के सीनियर प्रबन्धक गिरीश बासी भी मौजूद रहे। बता दें कि यह मौका नहीं है जब वे यहां पहुंचे हैं।

मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल में अगाध आस्था है। वे हर साल यहां आकर पूजा में इस्तेमाल होने वाले चंदन के लिए पैसे दान करते हैं। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम भी दर्शन के लिए जाएंगे।

बता दें कि 24 मई 2018 को भी बेटे आकाश अंबानी और बहु श्लोका के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन कर दो करोड़ 17 लाख की धनराशि भेंट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed