{"_id":"5d771f578ebc3e93c02af7dc","slug":"muharram-2019-route-diversion-for-juloos-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम जुलूस के दौरान आज देहरादून में यातायात रहेगा डायवर्ट, रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम जुलूस के दौरान आज देहरादून में यातायात रहेगा डायवर्ट, रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें
Tue, 10 Sep 2019 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आज निकलने वाले मोहर्रम जुलूस के दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य ने जुलूस के दौरान वाहन चालकाें से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है, ताकि यातायात प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन
इन मार्गों के विक्रम डायवर्ट
- तीन नंबर के विक्रम रेसकोर्स से आगे सर्वे चौक की तरफ नहीं आएंगे
- पांच और आठ नंबर के विक्रम शहर में रेलवे गेट से होंगे वापस
- रायपुर से आने वाले विक्रम, सिटी बस और व्यवसायिक वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से होंगे वापस
यह रहेगी डायवर्ट व्यवस्था
- मोहर्रम जुलूस के करनपुर से प्रारंभ होने पर यूकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक और बैनी बाजार चौक जाने वाले वाहनों को घंटाघर की तरफ भेजा जाएगा।
- जुलुस के सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की तरफ बढ़ने पर लैंसडाउन चौक जाने वाले यातायात क्रास रोड़ की ओर निकाला जाएगा। मनोज क्लीनिक से कांवेंट की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। आराघर चौक से सर्वे चौक जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बैनी बाजार निकाला जाएगा।
- जुलूस के लैंसडाउन चौक से दर्शन लाल चौक की तरफ आने पर तहसील चौक से समस्त वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
- ओरियंट चौक से घंटाघर आने वाले वाहनों को कनक चौक की ओर भेजा जायेगा । कनक चौक से कोई भी वाहन ओरियंट चौक की ओर नहीं जाएगा।
- घंटाघर से दर्शनलाल चौक आने वाला वाहन ओरियंट चौक से निकाला जाएगा।
- बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शन लाल चौक की ओर नहीं आएगा।
- जुुलूस के तहसील चौक पर आने से पहले अग्रसेन चौक से आने वाले संपूर्ण यातायात को द्रोण होटल कट से दून चौक अस्पताल की तरफ निकाला जाएगा।
- दून चौक से कोई भी वाहन तहसील चौक की ओर नहीं जायेगा।
मोहर्रम पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
प्रदेश सरकार ने मोहर्रम पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। बैंकों, कोषागारों व उपकोषागारों में भी छुट्टी रहेगी। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन राधा रतूड़ी ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की। अवकाश के कैलेंडर में मोहर्रम पर बैंकों, कोषागारों व उपकोषागारों में अवकाश नहीं था। लेकिन प्रदेश सरकार ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद वहां भी अवकाश की घोषणा की है। आज प्रदेश सरकार के सभी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों व सभी तरह के संस्थानों में अवकाश रहेगा और बैंक और कोषागार भी नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन