{"_id":"620561b5667e724baa968847a8bce943","slug":"mudra-yojna-inspection-in-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्रा योजना की जांच को बैंकों में पड़ा 'छापा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्रा योजना की जांच को बैंकों में पड़ा 'छापा'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लेकर बैंकों की सुस्ती और चुस्ती देखने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक टंडन ने बैंकों में औचक निरीक्षण किया। बुधवार शाम उन्होंने कई बैंकों की शाखाओं में व्यवस्था दुरुस्त पाई तो कई जगहों पर व्यवस्थाओं में खामी मिलने पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से देशभर में मुद्रा योजना लागू करने के बाद अब इसके क्रियान्वयन की जांच भी कराई जा रही है। इस कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक टंडन अचानक देहरादून पहुंचे। बुधवार शाम उन्होंने पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक, ओरिएंटल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक सहित कई बैंकों की शाखाओं में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं। यहां मुद्रा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। कुछ बैंकों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं थी। न तो बैंक की शाखा में मुद्रा का कोई बोर्ड, पोस्टर या बैनर लगा था और न कोई और प्रचार सामग्री।
विज्ञापन
इसके बाद आलोक टंडन ने बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुछ की पीठ थपथपाई तो कुछ को फटकार भी लगाई। बैंकों को हिदायत दी कि वे इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, ताकि मुद्रा योजना का लाभ आम जनता तक आसानी से पहुंच सके।