{"_id":"d6427c0f79ab7b3955342ee53aa2a8bc","slug":"msg-found-in-nestle-maggi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मैगी में मिला MSG, नेस्ले को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मैगी में मिला MSG, नेस्ले को नोटिस
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Fri, 31 Jul 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार उत्तराखंड खाद्य औषधि एवं विश्लेषण प्रयोगशाला से मैगी के एक नमूने की जांच रिपोर्ट खाद्य विभाग को मिल गई है।
विज्ञापन
इस नमूने में एमएसजी की मिलावट की पुष्टि हुई है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पंतनगर स्थित नेस्ले फैक्ट्री को नोटिस जारी कर दिया है। 30 मई को जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नेस्ले फैक्ट्री में छापा मारकर मैगी के आठ नमूने लिए थे।
इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य औषधि एवं विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया था। हालांकि, नमूने फेल होने की पुष्टि तो पहले ही हो चुकी थी, मगर खाद्य सुरक्षा विभाग को रिपोर्ट नहीं मिली थी। इस वजह से फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अभी आठ नमूनों में से एक ही नमूने की रिपोर्ट खाद्य विभाग को मिली है। इसमें एमएसजी की मिलावट होने की पुष्टि हुई है। खाद्य विभाग ने नेस्ले प्रबंधन को नोटिस भेजकर तीस दिन में जवाब देने को कहा है। यदि प्रबंधन चाहे तो उच्च स्तरीय लैब पुणे से जांच कराने की मांग कर सकता है।
विज्ञापन
ऐसा न करने पर विभाग एडीएम कोर्ट में प्रबंधन के खिलाफ वाद दायर कर देगा। इसके बाद प्रबंधन पर करीब छह माह की सजा और एक लाख तक का जुर्माना हो सकता है।