मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट पर बोले हरीश रावत, भाजपा बेचैन, कांग्रेस हर चुनौती के लिए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर बैचेन है। लेकिन हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। बागी विधायक हमारे संपर्क में हैं। हम इस चुनौती को जीतने के लिए भी पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
Harish Rawat, Senior Congress leader accompanying Madhya Pradesh Cong MLAs to Bhopal from Jaipur: We are ready for floor test tomorrow and we are confident of winning it. We are not nervous,BJP is. Those(rebel) MLAs are in touch with us. pic.twitter.com/ZGnvPd2PKT
— ANI (@ANI) March 15, 2020विज्ञापन
16 मार्च को सदन में साबित करना होगा बहुमत
बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। इसी के साथ राज्य में सियासी सरगर्मी एक बार फिर से बढ़ गई है। राजभवन से सीएम को जारी किए गए पत्र के मुताबिक सरकार को 16 मार्च को सदन में बहुमत साबित करना होगा।
मध्य प्रदेश में ये राजनीतिक हालात ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पैदा हुए हैं। अब तक उनके समर्थक 22 विधायकों ने भी अपने इस्तीफे दे दिए हैं।